© Upnews24x7 All Rights Reserved | Designed & Developed by Aimsoftnet
Author: Upnews Repoter
सभी से पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जाएगा। वाराणसी में चेतगंज पुलिस नें मलदहिया स्थित होटल रंजीत में छापेमारी की, जिसमें कई युवती और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। एडीसीपी काशी जोन नीतू के नेतृव में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने फोर्स के साथ छापा मारा था। छापे की कार्रवाई के दौरान आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। नकाब पहनाकर युवक और युवतियों को बाहर लाया गया। उसके बार चेतगंज थाने ले जाकर कार्रवाई की गई।
रविवार सुबह बारिश की आशंका के चलते जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। इस दौरान आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को सरकार संकल्पित है। हर पीड़ित व्यक्ति…
रामगढ़ताल में पर्यटक 15 दिसंबर 2023 को सीएम योगी के हाथों लोकार्पित ‘लेक क्वीन’ क्रूज की सवारी का आनंद उठा रहे हैं। अब उन्हें जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी मिलने जा रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण 17 अगस्त 2022 को शुरू हुआ था। अब यह बनकर तैयार हो चुका है। इसके इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाया गया है। कुल 9600 वर्ग फुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 आगंतुक बैठ सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुंबई के मरीन ड्राइव सरीखी पहचान अर्जित कर चुका रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान…
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड-बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश रिकाॅर्ड की गई। रविवार को भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। साथ ही 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार भी जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है।…
यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नौ से 15 अगस्त तक प्रदेश में घर-घर में तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही शहीद स्मारक स्थलों पर राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत बजाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी ट्रेन एक्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव को पूरे राज्य…
यूपी में रविवार को एक अलग तरह का मौसम था। करीब-करीब पूरे प्रदेश में सुबह से ही हवाएं चलने शुरू हुईं। यह हवाएं एक चक्रवात की वजह से चल रही हैं। यूपी का मौसम रोज नए तरीके से बदल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित करीब-करीब पूरे प्रदेश में रविवार की सुबह से ही चल रही तेज पुरवाई झोंकों से मौसम बदल गया। हालांकि यह हवाएं बहुत तेज नहीं थीं बावजूद इसके कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं। चल रही हवाओं और आसमान में छाई बदली से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश के मुताबिक लखनऊ और प्रदेश…
दलित छात्रा को जौनपुर के थानागद्दी क्षेत्र से अगवा किया गया था। वह एक भाजपा नेता की बेटी है। आरोप है कि थाना चोलापुर की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, पुलिस ने पिता के साथ पीड़ित छात्रा को वापस भेज दिया। जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज चौकी अंतर्गत रेहारी गांव की दलित नाबालिग छात्रा को घर से शुक्रवार की सुबह सात बजे विद्यालय जाते समय स्कॉर्पियो सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अगवा कर लिया। नौ घंटे बाद यानी शाम चार बजे करीब वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत आजमगढ़ बाईपास स्थित तराव…
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्जन खत्म कर दिया गया। एक साथ डायवर्जन खुलने पर चौकड़ी और बड़ेवन टोल पर जाम की स्थिति बन सकती है। कांवड़ियों की भीड़ समाप्त होने की स्थिति में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देरशाम डायवर्जन खत्म कर दिया गया। शाम पांच बजे से परिवहन निगम की बसों व अन्य सवारी वाहनों के लिए रोक हटाई गई। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद ट्रकों और अन्य वाहनों को अयोध्या की तरफ आने-जाने की छूट दे दी जाएगी। आधिकारिक तौर पर शनिवार सुबह छह बजे तक डायवर्जन लागू किया गया…
गोरखपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी की जयंती पर उनकी प्रतिमा लगाने के लिए बन रहे चबूतरे को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। इस पर अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब तक भाजपा का बुलडोजर दुकान और मकान पर चलता था, लेकिन अब दिवंगतों के मान-सम्मान पर भी बुलडोजर चलने लगा है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी के पैतृक गांव टाड़ा में उनकी प्रतिमा लगाने के लिए बनाए जा रहे चबूतरे को बुधवार दोपहर में प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई पर हरिशंकर तिवारी के बेटे…
नियंत्रक एवं महालेखा निरीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक विकास के मानकों पर यूपी की स्थिति सुदृढ़ हुई है। पूंजीगत व्यय पर सरकार का ज्यादा फोकस है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2018 से लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार के प्रयासों से लगभग हर मोर्चे पर टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए सामाजिक सेवाओं पर सबसे ज्यादा खर्च किया गया है। नियंत्रक एवं महालेखा निरीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक विकास के मानकों पर यूपी की स्थिति सुदृढ़ हुई है। पूंजीगत व्यय पर सरकार का ज्यादा फोकस है। इस मद…