© Upnews24x7 All Rights Reserved | Designed & Developed by Aimsoftnet
Author: Upnews Repoter
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं बल्कि यूपी 112 पर कॉल करें। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की सूचना यूपी 112 को देने में संकोच न करें। यह बातें उन्होंने यूपी 112 के विशेष अभियान ‘एक पहल’ का शुभारंभ करते समय कही। उन्होंने कहा कि ‘एक पहल’ आम लोगों को संवेदनशील और सतर्क बनाने का अभियान है। छेड़छाड़, छींटाकशी और सड़क पर पड़े घायल की अनदेखी न करें। यह अभियान एक जगजागृति है। एक पहल कीजिए… यूपी 112 को कॉल कीजिए। एक पहल आम लोगों से सहयोग लेने का अभियान है।…
वाराणसी जिले में बिजली निगम के पोल की गुणवत्ता की शिकायत को लेकर थर्ड पार्टी से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक में उठा। सर्किट हाउस में शनिवार को समिति के सभापति व सदस्यों ने कार्यदाई संस्थाओं की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। इसमें बिजली निगम की समीक्षा के दौरान पोल और उपकरणों की गुणवत्ता की शिकायत पर थर्ड पार्टी से जांच कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अनुपस्थित अभियंताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।…
काशी की बेटी हॉकी खिलाड़ी जागृति यादव का चयन एमपी एकेडमी में हुआ है।जागृति ने संघर्षों को पार कर यह मुकाम हासिल किया है। मीरापुर बसही की हॉकी खिलाड़ी जागृति यादव का चयन ग्वालियर के एमपी स्टेट महिला हॉकी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में हुआ है। जागृति ने यह मुकाम काफी संघर्ष के बाद हासिल की है। 2021 से हॉकी खेल रही जागृति ने हॉकी खेलने के लिए मां के साथ सिलाई में हाथ बंटाया। लोगों के कपड़े घर पहुंचाने का काम किया। पैसे जोड़कर हॉकी किट खरीदी। अब हॉकी के राष्ट्रीय की एकेडमी में चयनित हुईं। हॉकी कोच शशिकांत सिंह…
जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और भी सक्रिय होने जा रही है। इसकी शुरुआत कानपुर में 11 अगस्त से हो रही है। यूपी के कई जिलों में यह कार्यक्रम होने हैं। कांग्रेस जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण पर लगी 50 फीसदी की सीमा हटाने, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न मांगों को लेकर हर मंडल में सम्मेलन करेगी। इसकी शुरुआत रविवार को कानपुर से होने जा रही है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दा कारगर साबित हुआ। इसकी वजह से इंडिया गठबंधन को काफी फायदा हुआ। ऐसे में पार्टी…
यूपी में मानसून अपनी पूरी रंगत में है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आई है। सावन में मानसून अपने पूरी रंगत में है और समूचे प्रदेश में इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को बस्ती, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, सुल्तानपुर, बलिया,इटावा आदि इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पिछले दिनों के मुकाबले रविवार को पूरे प्रदेश में ज्यादा…
श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी उफान पर है। उसने कटाव खतरनाक हो गए हैं। नदी के पास बने घरों को अब लोग खुद ही तोड़ रहे हैं। रविवार को डीएम ने वहां का दौरा किया। इकौना के कुम्हारगढ़ी के मजरा टेंडवा में विगत तीन दिनों से राप्ती नदी कटान कर रही है। अब तक बारह मकान नदी की कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। राप्ती और घरों को अपनी आगोश में लेने के लिए कटान करते हुए आगे बढ़ रही है। दहशत में आए ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपना आशियाना तोड़ रहे है। जानकारी के बाद डीएम ने एसडीएम व…
माध्यमिक विद्यालयों का ठीक से रख-रखाव करने के लिए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें गोद लेंगे। इसको लेकर 20 अगस्त तक सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए विभाग ने नई कवायद शुरू की है। विभाग ने तय किया है कि निदेशालय व जिला स्तर के समूह क के अधिकारी कक्षा 6 से 12 के एक-एक विद्यालय को गोद लेंगे। वे इन विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आदर्श बनाएंगे। शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम…
प्रयागराज का रहने वाला प्रमोद सुल्तानपुर रोड स्थित प्लांट में कार्य करता था। पुलिस घंटों खोजती रही। परिजन शव लेकर चले गए। रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र में ऑरो प्लांट में कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हद तब हो गई, जब युवक की मौत से घबराया प्लांट संचालक जिला अस्पताल से शव लेकर फरार हो गया। जिला अस्पताल कक्ष के ईएमओ शव को मरचुरी में रखने की बात कहते रहे लेकिन संचालक ने एक नहीं सुनी। यह घटना वैसे तो शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, लेकिन…
बच्चों को स्कूल ले जाने वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर लखनऊ हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। जिस वैन या बस में आप बच्चे को स्कूल के लिए भेजते हैं, क्या वह सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि पूरे प्रदेश में डेढ़ साल में 211 ऐसे वाहन हादसों के शिकार हुए। इन हादसों में 24 बच्चों की जान चली गई। वहीं, 12 बच्चे दिव्यांग हो गए। परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेल ने जून 2022 से दिसंबर 2023 के बीच हुए हादसों का ब्योरा जुटाया है। सूत्रों के मुताबिक…
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बांग्लादेश में हुई घटना के बाद केंद्र सरकार वहां के हिंदू शरणार्थियों को बॉर्डर पर घुसने नहीं दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बांग्लादेश के मुद्दे पर प्रदेश और केंद्र की सरकार को जिम्मेदार भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म को अपनी सियासत का आधार बना कर सिर्फ वैमनस्यता फैलाने का काम योगी जी करते हैं। बांग्लादेश के मुद्दे पर जिस तरह की स्तरहीन बयानबाजी वो कर रहे हैं वो निहायत निंदनीय है। इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…